दर्दनाक घटना: दिल्ली में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Police IANS (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के शास्त्री पार्क में शुक्रवार को एक घर में आग लग गई. इस हादसे में दम घुटने से एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 9 बजे एक इमरजेंसी कॉल आई जिसमें कहा गया कि मजार वाला रोड, मछी मार्केट, शास्त्री पार्क के एक घर में आग लग गई है.

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, “पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पता चला कि घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया हैं. 9 लोग इस घटना का शिकार बने हैं.”

एडमिशन नोटिस (Advt.)
एडमिशन नोटिस (Advt.)

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जलने और दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई हैं. मारने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं.

अधिकारी ने कहा, “कुल तीन लोगों का इलाज चल रहा हैं. इसमें एक 15 वर्षीय लड़की भी शामिल हैं.”

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जलती हुई मॉस्किटो क्वायल रात के समय गद्दे पर गिर गयी थी, जिसके चलते आग लग गई।

अधिकारी ने कहा, “जहरीले धुएं के कारण लोग बेहोश हो गए और बाद में दम घुटने से उनकी मौत हो गई”. इस घटना में पुलिस की जांच जारी है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!