अतीक और उसके भाई की हत्या की जांच के लिये उप्र पुलिस ने एसआईटी बनाई
अतीक अहमद और अशरफ की फाइल फोटो
UP के प्रयागराज में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच के लिए दो एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है.
डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने सीपी (कमिश्नर ऑफ पुलिस) प्रयागराज और निदेशक एफएसएल समेत एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है.
दूसरी SIT का गठन प्रयागराज पुलिस ने किया हैं. इस SIT में भी तीन सदस्य हैं. अतीक और अशरफ की हत्या का मामला प्रयागराज के शाहगंज थाने में दर्ज हुआ हैं.
दोनों SIT अतीक और अशरफ की हत्या की जांच करेंगी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
