मानव शर्मा सुसाइड केस: मानव की बहन ने किया बड़ा खुलासा….

manav sharma

Photo: Social Media

The Hindi Post

मानव शर्मा सुसाइड मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. यूपी के आगरा में पत्नी के कथित उत्पीड़न से परेशान टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया था. मामला थाना सदर के डिफेन्स कॉलोनी का है. इस वीडियो में मरने से पहले मानव ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके साथ ही सरकार से पुरुषों के लिए भी सख्त कानून बनाने की अपील की थी.

इस बीच मानव शर्मा की बहन ने इस मामले को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. आजतक से बातचीत में उन्होंने बताया, “मानव-निकिता तलाक के लिए अर्जी देने वाले थे. निकिता के अफेयर्स की जानकारी मानव को मिलने के बाद उनकी शादी टूट गई थी. जनवरी 2025 में मानव को निकिता के अफेयर्स के बारे में पता चला था. प्रिया नाम की एक महिला ने मानव से संपर्क किया था और उसे निकिता और उसकी दो बहनों के बारे में बताया कि कैसे वे शादीशुदा पुरुषों को फंसाती हैं और उनके वैवाहिक जीवन को बर्बाद करती हैं.”

उन्होंने आगे बताया, “मानव ने जनवरी 2025 में भी सुसाइड करने की कोशिश की थी. मेरे माता-पिता मुंबई गए और दोनों को समझाया था. इसके बाद आपसी सहमति से तय हुआ कि मानव-निकिता तलाक के लिए अर्जी देंगे. उसने (मानव) निकिता के अफेयर्स की वजह से आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे एहसास कराया गया कि तलाक आसान नहीं है. सभी कानून महिलाओं के पक्ष में हैं. उसे धमकाया गया. मानव और निकिता 23 फरवरी को मुंबई से आगरा लौटे थे. उन्हें अगली सुबह तलाक के लिए वकील से मिलना था लेकिन निकिता उसे अपने माता-पिता के घर ले गई. उसे धमकाया गया. यह समझाया गया कि तलाक आसान नहीं होगा.”

निकिता के इस दावे पर कि मानव उसे पीटता था, मानव की बहन ने बताया, “मेरा भाई किसी को चोट नहीं पहुंचा सकता. उसने खुद अपनी ज़िंदगी खत्म करने का फैसला किया. जो खुद को चोट पहुंचा रहा है वो किसी और को कैसे मार सकता है? मानव उसके लिए एक साथी की तरह था. वह रसोई में निकिता की मदद करता था. मानव आर्ट, पेंटिंग में रुचि रखने वाला एक संवेदनशील व्यक्ति था, वह गिटार बजाता था.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!