तिहाड़ जेल में कैसी कटी मनीष सिसोदिया की पहली रात? खाने में दी गई चपाती, चावल और सब्जी

Manish Sisodia (1)

File Photo

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ सेंट्रल जेल नंबर एक के वरिष्ठ नागरिक सेल में बंद हैं. वह इस सेल में अकेले है यानि उनके सेल में कोई और कैदी नहीं है. जेल अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सिसोदिया का सेल वार्ड नंबर 9 में स्थित है, जो सीसीटीवी की निगरानी में है. अधिकारियों ने बताया कि इसी वार्ड में कुछ दुर्दांत अपराधी भी है. सिसोदिया ने अभी तक खाने या अन्य कोई शिकायत नहीं की है.

सिसोदिया, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, को सभी औपचारिकताओं के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया था. इससे पहले उनके कुछ मेडिकल टेस्ट भी किए गए थे.

जेल अधिकारी ने कहा, “उनकी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य आई है. इसके बाद उन्हें एक ‘स्पर्श किट’ प्रदान की गई, जिसमें टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश और दैनिक जरूरतों के कुछ अन्य सामान शामिल थे. उन्हें जेल में ही कुछ अतिरिक्त कपड़े भी दिए गए.”

अधिकारी ने कहा, रात के खाने में सिसोदिया को शाम करीब 7-7.30 बजे चपाती, चावल और सब्जी दी गई और उन्होंने किसी भी चीज के बारे में कोई सवाल या शिकायत नहीं किया.

दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने सोमवार को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद सिसोदिया को तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया था. कोर्ट ने सिसोदिया को जेल में भगवद गीता, पेन और डायरी साथ रखने की इजाजत दी थी.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!