यूपी में SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, मतदाताओं के लिए सामने आई यह बड़ी जानकारी…..

sir

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

यूपी में SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, मतदाताओं के लिए सामने आई यह बड़ी जानकारी…..

 

लखनऊ | विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) अभियान के तहत निर्वाचन आयोग Election Commission of India ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी. इस सूची के अनुसार राज्य में अब 12.55 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता हैं, जबकि मौजूदा पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान करीब 2.89 करोड़ मतदातों के नाम हटाए गए हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि SIR के दौरान लगभग 2.17 करोड़ मतदाता ऐसे पाए गए जो अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले या स्थानांतरित हो चुके है. इसके अलावा 25.47 लाख मतदाता एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 तय की गई है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पिछली बार की प्रक्रिया के बाद अब तक 46.23 लाख मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है. इसका पता इस बार के SIR अभियान के दौरान चला. साथ ही SIR के दौरान 18.70 प्रतिशत मतदाताओं के हस्ताक्षर प्राप्त नहीं हो सके.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया गया है. दावे और आपत्तियों की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक रहेगी, जबकि नोटिस जारी करने, फॉर्मों के निस्तारण और आपत्तियों के निर्णय की प्रक्रिया 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!