नवजोत सिंह सिद्धू पर ‘बहन’ ने लगाया मां को बेसहारा छोड़ने का आरोप

Navjot Singh Sidhu

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

चंडीगढ़ | पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की ‘बहन’ सुमन तूर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी बूढ़ी मां को लावारिस छोड़ दिया था और 1989 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा महिला के रूप में उनकी मृत्यु हो गई थी.

सुमन ने सिद्धू को मां को बेसहारा छोड़ने पर क्रूर करार दिया. उन्होंने यहां मीडिया को बताया कि सिद्धू ने अपनी मां को छोड़ दिया था और 1989 में एक रेलवे स्टेशन पर उनका निधन हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए जब सिद्धू और उनके कट्टर विरोधी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए एक कड़ा मुकाबला देखने को मिला रहा है, उस बीच सिद्धू की बहन ने दावा किया कि उनके भाई ने उन्हें और उनकी मां को 1986 में बेसहारा छोड़  छोड़ दिया था और यह सब संपत्ति हड़पने के लिए किया गया था.

आरोपों का जवाब देते हुए सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर में मीडिया से कहा कि तूर सिद्धू की सौतेली बहन है.

नवजोत कौर ने कहा, “मैं उन्हें नहीं जानती। उनके पिता की पहली पत्नी से दो बेटियां थीं। मैं उन्हें नहीं जानती.”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!