क्या सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल दिसंबर में शादी करने वाले थे?

Sidhartha Shukla and Shehnaaz Gill

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज़ गिल (फाइल फोटो: इंस्टाग्राम) Image Credit: Instagram | shehnaazgill

The Hindi Post

मुंबई | टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है और सबसे बुरा हाल है शहनाज़ गिल का। शनिवार को, मीडिया इस मार्मिक कहानी से बौखला गया था कि सिद्धार्थ और शहनाज इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे। इन खबरों की मानें तो दोनों की सगाई हो चुकी थी और उन्होंने अपनी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनाज ने अपने फैसले से अपने परिवारों को अवगत करा दिया था और शादी की तैयारी शुरू हो गई थी। परिवार तीन दिवसीय शादी समारोह के लिए मुंबई के एक होटल के संपर्क में थे। इस फैसले की जानकारी कुछ ही लोगों को थी और इसे बेहद गोपनीय रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहनाज की हालत पर उनके कई इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने कमेंट किया है। शहनाज़ के हाल के बारे में अब बात की है बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी अभिनेत्री जसलीन मथारू ने, जिन्होंने शहनाज के साथ ‘मुझसे शादी करोगे’ में काम किया था।

जसलीन ने सिद्धार्थ के घर जाने के बाद कहा कि उन्होंने शहनाज से बात की थी और ऐसा लग रहा था कि वह किसी और दुनिया में खो गई हैं। उन्होंने कहा, “मैंने शहनाज से बात की, लेकिन वह अच्छी स्थिति में नहीं थी । वह एक जगह चुपचाप बैठी थी, कुछ बोल नहीं रही थी, वह अपनी ही दुनिया में खोई हुई थी। मैं उसके पास गई, बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बोली। सिर्फ मुझे उसके बगल में बैठने के लिए कहा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

शहनाज को काफी परेशान देखकर जसलीन ने उन्हें लेट जाने के लिए कहा। जसलीन बोलीं, “उसने बात मानी। वह इतनी थक गई थी कि तुरंत सो गई। मैं उसके भाई शहबाज से मिली, जो इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है। मुझे यकीन है, वह शहनाज की अच्छी तरह देखभाल करेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!