“वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे, क्या इस बारे में रोहित शर्मा को बता दिया गया था?”, इस सवाल का जवाब दिया मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने

Rohit-Sharma-IANS-March-31

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

टेस्ट के बाद अब भारत की वनडे टीम के भी कप्तान शुभमन गिल बन गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने वनडे और टी20 टीम की घोषणा की. विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे टीम में शामिल किए गए हैं. हालांकि रोहित शर्मा अब स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर खेलेंगे.

अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के दौरान जोर देकर कहा कि चयनकर्ता तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखने के पक्ष में नहीं थे.

अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘तीनों प्रारूपों के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से असंभव है. वनडे क्रिकेट इस समय सबसे कम खेला जाने वाला फॉर्मेट है. हमारा ध्यान आगामी टी20 विश्व कप पर है. गिल को एडजस्ट होने के लिए समय देना चाहते हैं.’

अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम में शामिल होने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. हम हमेशा चयनित खिलाड़ियों के नाम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) को भेजते हैं और उनकी फिटनेस की पुष्टि करते हैं.” अजीत अगरकर ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही 2027 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं हैं.

जब उनसे यह पुछा गया कि क्या रोहित को यह बता दिया गया है कि शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान होंगे तो अजित अगरकर ने कहा, “यह मेरे और रोहित के बीच की बात है. लेकिन ज़ाहिर है, उन्हें बता दिया गया है.”

यह पूछे जाने पर कि क्या रोहित और गिल वनडे में ओपनिंग करते रहेंगे, अगरकर ने पुष्टि करते हुए कहा, “फिलहाल, रोहित और गिल के ओपनिंग करने की संभावना है. लोग भूल जाते हैं कि जायसवाल कितने अच्छे हैं. यह टेस्ट सीरीज़ जैसा नहीं है जहां आप कुछ अतिरिक्त खिलाड़ी ले जा सकते हैं.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!