कौन है सिडनी हमले में आतंकी से भिड़ने वाला शख्स ? हमलावर को कंट्रोल करने का वीडियो देख लोग बोले- “ये तो…..”
आतंकी को पकड़ने वाला शख्स अहमद अल अहमद / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
कौन है सिडनी हमले में आतंकी से भिड़ने वाला शख्स ? हमलावर को कंट्रोल करने का वीडियो देख लोग बोले- “ये तो…..”
सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले में जिस बहादुर नागरिक ने एक हमलावर को काबू में कर लिया था उसकी पहचान सामने आ गई है. पुलिस ने बताया कि यह साहसी व्यक्ति 43 वर्षीय अहमद अल अहमद हैं जो सदरलैंड क्षेत्र में फलों की दुकान चलाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें असली ‘हीरो’ बता रहे हैं.
🎯 हमला और अहमद की बहादुरी
रविवार को यहूदी त्योहार के अवसर पर बोंडी बीच पर हजारों लोग मौजूद थे. इसी दौरान दो बंदूकधारियों ने पुल से भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस आतंकवादी हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए है. घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
इसी हड़बड़ी और दहशत के बीच अहमद अल अहमद ने जान की परवाह किए बिना एक बंदूकधारी को पीछे से जकड़ लिया. वायरल वीडियो में दिखता है कि सफेद शर्ट पहने अहमद पहले एक कार के पीछे छुपे हुए थे. मौका मिलते ही वह गोलियों के बीच दौड़ते हुए हमलावर पर टूट पड़े.
कुछ सेकंड के संघर्ष के बाद उन्होंने हमलावर से शॉटगन छीन ली. इसी दौरान हमलावर जमीन पर गिर पड़ा. अहमद ने बंदूक उसी पर तान दी. डर के हमलावर पीछे हट गया. अहमद के इस साहसिक कदम से कई लोगों की जान बच गई नहीं तो शायद मौतों का आकड़ा बढ़ सकता था.
🎯 पुलिस ने दी जानकारी
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने रात 9 बजे बयान जारी कर बताया, “बॉन्डी बीच पर दो व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें एक हमलावर भी शामिल है. दूसरा संदिग्ध गंभीर रूप से घायल अवस्था में हिरासत में है.”
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6:45 बजे कैंपबेल परेड पर पुल से फायरिंग की सूचना मिली. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर ढेर हो गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
🎯 आतंकी हमला घोषित
पुलिस ने इस घटना को यहूदी समुदाय पर लक्षित आतंकी हमला करार दिया है. घटनास्थल के पास खड़ी एक कार से विस्फोटक उपकरण भी मिले है जिन्हें बम स्क्वॉड ने निष्क्रिय कर दिया.
पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास मिली कई संदिग्ध वस्तुओं की जांच विशेषज्ञ टीम कर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
