गोलियों से सिद्धू मूसेवाला का नाम लिखकर 19 साल के शूटर अंकित सिरसा ने फोटो क्लिक करवाई थी, तस्वीर आई सामने

Ankit Sirsa (1)
The Hindi Post

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शूटर अंकित सिरसा की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो गोलियों से ‘सिद्धू मूसेवाला’ लिखकर पोज दे रहा है. फोटो में देखा जा सकता है कि वो मुस्कुरा रहा है और गोलियों से लिखे ‘सिद्धू मूसेवाला’ की तरफ इशारा कर रहा है.

पुलिस ने बताया कि अंकित, सिद्धू मूसेवाला को मारने वालों में सबसे कम उम्र का है. वो महज 19 साल का है.

ऐसा बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले, अंकित ने यह फोटो क्लिक करवाई थी. पुलिस ने यह भी बताया कि अंकित ने दोनों हाथों से सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग की थी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संडे की देर रात को अंकित सिरसा को गिरफ्तार किया था. अंकित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटरों में से एक है. पुलिस के मुताबिक, अंकित ने सिद्धू मूसेवाला को बहुत नजदीक से गोली मारी थी.

अंकित को इससे पहले राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में शामिल पाया गया था. अंकित के एक अन्य साथी – सचिन चौधरी उर्फ सचिन भिवानी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सचिन पर चार निशानेबाजों को शरण देने का आरोप है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!