दिल दहला देने वाली घटना: कर्मचारी पर टूट पड़े शेर, जिंदा ही खा गए
दिल दहला देने वाली घटना: कर्मचारी पर टूट पड़े शेर, जिंदा ही खा गए….
थाईलैंड के एक जू के कर्मचारी को शेरों ने अपना निवाला बना लिया है. हैरान और परेशान करने वाली यह घटना बुधवार को घटी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को जिस समय जू में घूमने आए लोग रिकॉर्डिंग करते हुए लुत्फ उठा रहे थे तब उन्होंने देखा कि एक शख्स अपने को शेरों से बचाने की कोशिश कर रहा है.
रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि शेरों के हमले में मारा गया शख्स सफारी वर्ल्ड नाम के एक प्राइवेट जू में कर्मचारी था. उसकी पहचान 58 वर्षीय जियान रंगखरासमी के रूप में हुई है. जियान अपने वाहन से बाहर निकल आए थे और उन्होंने दरवाजा खुला छोड़ दिया था. तभी पीछे से एक शेर ने उन पर हमला कर दिया और फिर बाकी के शेर भी उन पर टूट पड़े. इस दौरान जू घमने आए लोग देखते ही रह गए. उनकी चीखें निकल गई.
घटना के बाद जियान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. थाई न्यूज एजेंसी के अनुसार, जियान ने कथित तौर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था. पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त शेरों को खाना खिलाया जा रहा था. इसी दौरान उन्होंने जियान पर हमला कर उनकी जान ले ली. इस घटना के बाद जू को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और उसे तभी खोला जाएगा जब पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगी. जू के अधिकारियों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि पीड़ित के परिवार की पूरी मदद की जाएगी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
