दिल दहला देने वाली घटना: पहले पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या की फिर खुद फांसी पर झूला….., पति ने…

crime police (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

विरार | महाराष्ट्र के विरार पश्चिम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने पहले तो अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. यह घटना मैत्री हाइट्स सोसायटी की सी-विंग, फ्लैट नंबर 1004 में हुई. गुरुवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम उदय कुमार काजवा (52 साल) था. वह अपनी पत्नी वीना (42 साल) और बेटी शिवालिका (5 साल) के साथ रहता था. उदय लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. उसके पास सोसायटी का मेंटेनेंस देने तक के पैसे नहीं थे. बताया जा रहा है कि इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया.

सोसायटी वालों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बोलींज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची. फ्लैट का ताला चाभी वाले से खुलवाया गया. घर के अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई. वहां उदय की पत्नी और बेटी की लाशें पड़ी थीं, जिनकी गला दबाकर हत्या की गई थी. वहीं, बेडरूम में उदय का शव फंदे पर लटका मिला.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उदय ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की, फिर खुदकुशी कर ली. इस मामले में बोलींज पुलिस ने उदय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया है. जांच पुलिस निरीक्षक प्रकाश सावंत कर रहे हैं.

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले घर में क्या हुआ था. इस त्रासदी ने सबको झकझोर कर रख दिया है.

पुलिस निरीक्षक प्रकाश सावंत ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, “कल ग्लोबल सिटी मिटीराइट्स बिल्डिंग के एक कमरे, नंबर 1004 में एक घटना हुई. वहां उदय काजवा नाम का एक आदमी, उसकी पत्नी और उनकी पांच साल की बेटी रहते थे. शुरुआती जांच से पता चला कि उदय ने पहले अपनी पत्नी और बेटी को मारा, फिर खुद आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!