हैरान करने वाला मामला: पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को साथ में पकड़ा, युवक होटल से नग्न अवस्था में निकलकर भागा

Hapur (1)
The Hindi Post

हैरान करने वाला मामला: पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को साथ में पकड़ा, युवक होटल से नग्न अवस्था में निकलकर भागा

 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को एक होटल में बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा तो बवाल मच गया.

दरअसल, पति और उसके परिजनों ने शहर के एक होटल में छापा मारा. यहां महिला अपने प्रेमी के साथ नग्न अवस्था में मिली तो पति के परिजनों ने प्रेमी की करी जमकर पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद वह नग्न हालत में ही होटल से निकलकर सड़क पर भागने लगा. युवक का नग्न अवस्था में सड़क पर भागते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस दौरान पत्नी ने खुद को बाथरूम में लॉक कर लिया.

मामला जनपद हापुड के थाना सिंभावली के बक्सर क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ चौपला में रहने वाली एक महिला का उसके पति और ससुरालियों से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर एफआईआर भी दर्ज करा रखी है.

मालूम हुआ कि पति को अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था और उसका यह शक गुरूवार को यकीन में उस समय बदल गया जब वह अपनी पत्नी का पीछा करते-करते सिंभावली थाना क्षेत्रान्तर्गत होटल सफारी में जा पहुंचा. यहां उसने जब एक रूम पर छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया. महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी.

पति को सामने देखकर महिला तत्काल बाथरूम में छिप गई और उसका प्रेमी पति के हत्थे चढ़ गया. महिला के पति की कुटाई से भयभीत प्रेमी किसी तरह से नग्न अवस्था में ही बचकर भाग निकला और उसने होटल से लेकर हाईवे तक सड़क पर दौड़ लगानी शुरू कर दी. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल पुलिस ने भी करनी शुरू कर दी है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!