हैरान करने वाला मामला: 500 के नोट पर महात्मा गांधी की फोटो की जगह अनुपम खेर की तस्वीर..

Anupam Kher On Currency Note (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक सुनार के साथ दो लोगों ने टप्पेबाजी कर दी. उन्होंने सुनार को 500 रूपए के नोट दिए जिन पर महात्मा गांधी की जगह एक्टर अनुपम खेर की फोटो लगी थी.

अब अहमदाबाद पुलिस ने 1.6 करोड़ मूल्य के 500 के नोट पकड़े है. इन नोटों पर अनुपम खेर की तस्वीर लगी है. एक और दिलचस्प बात यह कि नोटों पर ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ की जगह ‘रीसोल बैंक ऑफ इंडिया’ छपा हुआ है.

नकली नोटों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और हर किसी को अचंभे में डाल रही है. लोगों ने इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए चिंता भी जाहिर की. काफी लोगों को नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर देखकर हसीं आ गई.

अब खुद एक्टर अनुपम खेर ने इसको लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधी जी की फोटो की जगह मेरी फोटो???? कुछ भी हो सकता है!”

बता दे कि दो शातिरों ने सुनार को पूरा पेमेंट 500 के नोटों से करने की कोशिश की थी. इसके बाद सुनार को कुछ शक हुआ. उन्हें नोट अजीब लगे. फिर ध्यान से देखने पर पता चला की इन नोटों पर महात्मा गांधी के बजाय बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फोटो लगी हुई है.

फिर इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अपराधियों का पता लगाने की कोशिश का रही है. इसके लिए सुनार की दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!