शिल्पा शेट्टी से हुई 4 घंटे तक पूछताछ, क्या है यह मामला?

Shilpa Shetty (2) (1)

𝐏𝐡𝐨𝐭𝐨 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭: 𝐈𝐧𝐬𝐭𝐚𝐠𝐫𝐚𝐦 | 𝐓𝐡𝐞 𝐒𝐡𝐢𝐥𝐩𝐚 𝐒𝐡𝐞𝐭𝐭𝐲

The Hindi Post

शिल्पा शेट्टी से हुई 4 घंटे तक पूछताछ, क्या है यह मामला?, BIG NEWS

 

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ जारी है. आर्थिक अपराध शाखा ने मंगलवार को शिल्पा से चार घंटे तक पूछताछ की. यह पूछताछ एक्ट्रेस के घर पर की गई लेकिन अब लगता है कि इस मुश्किल समय में उन्होंने खुद पर संयम पाने का तरीका ढूंढ लिया है. उन्होंने फेमस मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली का ‘कोट’ सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें वह इमोशनल वीकनेस की बात कर रही हैं. इस पोस्ट में लिखा है, “अगर आप हर बात पर भावनात्मक प्रतिक्रिया देते हैं तो आप लगातार कष्ट झेलते रहेंगे. सच्ची शक्ति चुपचाप बैठकर तर्क के साथ चीज़ों को देखना है. अगर शब्द आपको नियंत्रित करते हैं, तो इसका मतलब है कि बाकी सभी आपको नियंत्रित कर सकते हैं… सांस लें और चीज़ों को गुज़रने दें.”

इस कोट से साफ है कि शिल्पा 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले से काफी परेशान हैं लेकिन धैर्य से मामले को संभालने की कोशिश कर रही हैं.

बता दें कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के अलावा तीन और लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. इससे पहले राज कुंद्रा का भी बयान दर्ज किया गया था.

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ व्यवसायी दीपक कोठारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. कोठारी का दावा है कि शिल्पा ने कंपनी का विस्तार करने के लिए 75 करोड़ का लोन लिया था लेकिन ब्याज की दरों को देखते हुए इसे निजी निवेश के तौर पर दिखाने के लिए कहा. शिल्पा ने कोठारी को विश्वास दिलाया था कि वह हर महीने ब्याज की रकम भरेंगी लेकिन उन्होंने (शिल्पा) वो पैसे बिजनेस में न लगाकर निजी खर्च में इस्तेमाल किए. बाद में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया. ये दावे दीपक कोठरी ने किए है.

व्यवसायी दीपक कोठारी ने यह भी दावा किया कि उन्होंने शिल्पा शेट्टी से पैसे वापस देने की मांग कई बार की थी लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. इसलिए उन्होंने शिल्पा और राज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!