बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर शेख हसीना ने दी प्रतिक्रिया, दिया बड़ा बयान……
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की फाइल फोटो (आईएएनएस)
बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर शेख हसीना ने दी प्रतिक्रिया, दिया बड़ा बयान……
बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेशी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शेख हसीना ने कहा कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के शासन में अराजकता फैल रही है.
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ये भी कहा कि बांग्लादेश से उनके जाने के बाद से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है. ऐसी स्थिति से बांग्लादेश के साथ ही पड़ोसी मुल्क भारत से भी रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने एएनआई को दिए ई-मेल इंटरव्यू में कहा कि अंतरिम प्रशासन के तहत किसी युवा नेता की हत्या देश में हिंसा को बढ़ावा दे रही है.
शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति बांग्लादेश के अंदर तो अस्थिरता पैदा कर ही रही है, लेकिन ऐसे हालात पड़ोसी मुल्कों के साथ रिश्ते खराब कर सकते हैं, खासतौर पर भारत के साथ.
शेख हसीना ने आगे कहा कि यह दुखद हत्या उस अराजकता को दर्शाती है जिसने मेरी सरकार को उखाड़ फेंका और मोहम्मद यूनुस के शासन में यह और भी बढ़ गई है. बांग्लादेश की पूर्व पीएम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा एक आम बात हो गई है, जबकि अंतरिम सरकार या तो इसे नकारती है या इसे रोकने में असमर्थ है.
शेख हसीना ने आगे कहा कि भारत अराजकता, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और दोनों देशों द्वारा साथ मिलकर बनाई गई हर चीज को बर्बाद होते देख रहा है. जब आप अपनी सीमाओं के भीतर बुनियादी व्यवस्था बनाए नहीं रख सकते, तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर आपकी विश्वसनीयता खत्म हो जाती है. यही मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की वास्तविकता है.
एएनआई के साथ एक ईमेल साक्षात्कार में, बांग्लादेश की पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना ने उस्मान हादी की मौत पर कहा, “यह दुखद हत्या अराजकता को दर्शाती है जिसने मेरी सरकार को उखाड़ फेंका और यूनुस के तहत कई गुना बढ़ गया. अंतरिम सरकार के दौरान हिंसा आदर्श बन गई है…”
