यूपी में होली जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़कर पीटा, VIDEO
इस साल होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ा. ऐसे में यूपी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर रही. मस्जिदों के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए और ड्रोन से निगरानी की गई. लेकिन तमाम इंतजामों के बाद भी शाहजहांपुर में वही हो गया जिसका पुलिस और प्रशासन को डर था.
शाहजहांपुर में लाट साहब का जुलूस निकल रहा था, जिसमें पुलिस भी सुरक्षा के लिए साथ चल रही थी. जुलूस के दौरान कुछ युवा पीछे रहकर नाच-गाना कर रहे थे. तभी कुछ लोगों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.
उपद्रवियों पर पुलिस का लाठीचार्जपथराव होते ही पुलिस ने उपद्रव कर रहे युवाओं को खदेड़ने के लिए उन पर लाठीचार्ज कर दिया. किया, जिससे करीब 10-15 मिनट में माहौल शांत हो गया. पुलिस का कहना है कि हुड़दंग करने वालों की पहचान की जा रही है,और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. हालांकि, इसके बाद जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. यह घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में हुई.
#Shahjahanpur: Chaos erupted at two places during the procession of ‘Laatt Saheb’ as miscreants, moving in groups, threw stones at the police.
Police chased and beat them. The situation calmed down after about 10-15 minutes, miscreants are being identified. pic.twitter.com/LxY6gkrsuB
— زماں (@Delhiite_) March 14, 2025
और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.
