माथे पर लाल टीका लगाए नजर आए शाहरुख खान, माता वैष्णों देवी मंदिर में किया थे दर्शन

Shahrukh does darshan at Vaishano Devi temple (1)
The Hindi Post

जम्मू | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेका था. श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि सुपरस्टार सुबह करीब 11.30 बजे मंदिर में थे.

शाहरुख खान ने यहां से लौटने से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर मेंं प्रार्थना की. सोशल मीडिय पर वायरल हुए वीडियो में किंग खान काली जैकेट पहने और अपने सुरक्षा गार्डो और स्थानीय पुलिसकर्मियों से घिरे हुए श्राइन भवन की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. सोमवार को सामने आए वीडियो में शाहरुख अपना चेहरा छुपाते हुए दिख रहे हैं.

Shahrukh Khan 2 (1)

मंगलवार को शाहरुख की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें वो उनके माथे पर टीका लगा दिख रहा हैं. बताया जा रहा हैं कि यह तस्वीर दर्शन कर लेने के बाद की हैं. फोटो में शाहरुख अपने कुछ फैंस के साथ खड़े दिख रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर के महीने की शुरुआत में शाहरुख खान ने सऊदी अरब में अपनी फिल्म ‘दुनकी’ की शूटिंग पूरी करने से पहले मक्का में उमराह किया था.

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली हैं. यह फिल्म एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. फिल्म ‘पठान’ अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. ऐसे में शाहरुख खान अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!