गाजियाबाद के स्पा में चल रहा था सेक्स रैकेट, 9 गिरफ्तार

handcuff arrest criminal-handcuffs (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद पुलिस ने एक स्पा में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में 4 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

गिरफ्तार किए गए 9 लोगों में से 4 की पहचान राशिद अल्वी (26), नितिन, अजय कुमार (38), कुणाल कुमार (32) और अंकित (24) के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने कहा, “गाजियाबाद के महागुन मॉल में स्थित एक सेंटर का इस्तेमाल वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने के लिए किया जा रहा था।”

पुलिस ने कौशांबी थाने में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपितों की पूर्व संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से 13,100 रुपये की राशि भी बरामद की है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!