कब्रिस्तान के पास हो रहा था ‘गंदा काम’, पुलिस ने इतने लड़के-लड़कियों को पकड़ा, मचा हड़कंप
कब्रिस्तान के पास हो रहा था ‘गंदा काम’, पुलिस ने इतने लड़के-लड़कियों को पकड़ा, मचा हड़कंप
प्रयागराज। संगम नगरी के कीडगंज इलाके में पुलिस ने एक बार फिर अनैतिक देह व्यापार के काले कारोबार पर प्रहार किया है. पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार युवतियों और चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
गोपनीय जांच के बाद पुलिस का छापा
पुलिस को गोरा कब्रिस्तान के पास स्थित एक गली में संदिग्ध गतिविधियों की सटीक सूचना मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (DCP) राजीव यादव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. थानाध्यक्ष कीडगंज वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पहले गोपनीय तरीके से सूचना की तस्दीक कराई गई. सेक्स रैकेट संचालित होने की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घर पर धावा बोल दिया.
मौके पर मची अफरा-तफरी
छापेमारी के दौरान घर के भीतर हड़कंप मच गया. वहां मौजूद युवक-युवतियों ने भागने की कोशिश की लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया. पकड़े गए सभी आरोपी प्रयागराज के ही स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां पिछले कई दिनों से अनजान लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी.
Hindi Post Dot In
