सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, सात गिरफ्तार

Arrest handcuffs-2202224_640

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक स्पा में चलाए जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में पांच महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ‘द स्पेस स्पा’ नाम के स्पा और मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने छापेमारी कर स्पा मालिकों दीपक कुमार और उनकी पत्नी बबीता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पटेल नगर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी दंपति मास्टरमाइंड है और स्पा व मसाज पार्लर की आड़ में यह सेक्स रैकेट चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में अश्लील सामग्री भी बरामद हुई है।

पुलिस ने कहा, “उनके द्वारा किए गए इसी तरह के पिछले अपराध और उनके अन्य सहयोगी, यदि कोई हो, का विवरण जानने के लिए निरंतर पूछताछ की जाएगी।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!