नए जोड़े को आशीर्वाद देने स्टेज पर चढ़े कई लोग तभी हुआ कुछ ऐसा कि ‘सभी पाताल लोक में समा गए’, VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
नए जोड़े को आशीर्वाद देने स्टेज पर चढ़े कई लोग तभी हुआ कुछ ऐसा कि ‘सभी पाताल लोक में समा गए’, VIDEO
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बीजेपी नेताओं का रिसेप्शन के स्टेज से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान में बीते बुधवार को एक शादी समारोह का आयोजन था. इसमें वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए बीजेपी जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद और विधायक प्रतिनिधि समेत तमाम नेता पहुंचे थे. सभी एक साथ वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़ गए. फिर क्या था. एकाएक स्टेज भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वर-वधु समेत सभी लोग स्टेज से नीचे गिर गए. हालांकि संयोग अच्छा था कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. सभी को हल्की-फुल्की चोटें ही आईं.
दरअसल, बुधवार को शहर के रामलीला मैदान में बीजेपी नेता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई का रिसेप्शन था. इस रिसेप्शन में बीजेपी के तमाम नेताओं को निमंत्रण दिया गया था. वर-वधु स्टेज पर बैठे हुए थे. उसी दौरान स्टेज पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, बलिया लोकसभा से पूर्व सांसद भरत सिंह, बांसडीह विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह और बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री सुरजीत सिंह समेत कई बीजेपी नेता वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़े.
In UP’s Ballia, a wedding reception stage collapsed immediately after BJP district president and other senior leaders of the party got on to the stage to bless the newly wed. pic.twitter.com/4TzJywzofa
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) November 27, 2025
इस दौरान बीजेपी नेता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई ने सभी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद सभी लोग वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए उनके पास गए, लेकिन तभी स्टेज ही टूट गया. स्टेज के टूटते ही वर-वधु समेत बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व सांसद भरत सिंह, बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री सुरजीत सिंह नीचे गिर गए. यह देख रिसेप्शन में अफरातफरी मच गई.

आनन-फानन में सभी को वहां से निकाला गया. हालांकि संयोग अच्छा था कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. सभी को हल्की-फुल्की चोटें ही आईं. हादसे को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि मंच कमजोर था. वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए अवश्यकता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए, जिसकी वजह से मंच टूट गया और सभी लोग गिर गए. हमारे एक कार्यकर्ता को हल्की चोटें आई हैं. बाकी संयोग अच्छा रहा कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई. वर-वधु भी सही-सलामत हैं.