इंडिगो फ्लाइट कैंसलेशन का सिलसिला जारी, आज 450 फ्लाइट्स कैंसिल, संकट के बीच एयरपोर्ट्स…..

Indigo 4 ChatGPT Image Dec 5, 2025, 02_40_17 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

इंडिगो फ्लाइट कैंसलेशन का सिलसिला जारी, आज 450 फ्लाइट्स कैंसिल, संकट के बीच एयरपोर्ट्स…..

 

देश में हवाई यात्रा का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. इंडिगो (IndiGo) की उड़ान सेवाएं लगातार सातवें दिन भी प्रभावित है. सोमवार को इंडिगो की करीब 450 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई. इससे हजारों यात्री फंस गए. अधिकांश एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. भारत के एविएशन इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर उड़ान संचालन बाधित होने की यह दुर्लभ स्थिति है.

संकट का कारण और सरकारी दखल

इंडिगो की ओर से बताया गया कि यह संकट मुख्यतः फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के अमल के बाद पायलटों की कमी से उत्पन्न हुआ है. बीते शनिवार से स्थिति सुधारने के प्रयास जारी हैं. अब तक प्रभावित यात्रियों को 610 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया जा चुका है. सरकार ने इंडिगो को तुरंत रिफंड (जिन यात्रियों ने टिकट खरीदे थे और यात्रा नहीं कर पाए) देने का आदेश दिया है.

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो सीईओ पीटर एल्बर्स समेत प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भेजा है. जवाब देने के लिए 24 घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है.

कब सामान्य होंगे हालात?

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति 10 दिसंबर तक सामान्य होने की संभावना है. वहीं नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी एयरलाइन की है क्योंकि नियम (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) एक साल पहले ही जारी हो गया था.

दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह

इंडिगो की उड़ानों में देरी संभव है. यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट स्टेटस अवश्य चेक करें. आवश्यक सहायता व मेडिकल सुविधा के लिए सूचना काउंटर की मदद ली जा सकती है.

बता दे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी में चल रहे इस संकट ने यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं और सभी की नजर अब इंडिगो के सिस्टम बहाली पर टिकी है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!