हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल

Kullu accident 7 dead (1) (1)

Photo: ANI

The Hindi Post

चंडीगढ़ | हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में सात पर्यटकों की मौत हो गई है और 10 घायल हो गए है. घायलों को कुल्लू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना रविवार देर रात को हुई. पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी.

पर्यटक, मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से आए थे. वे एक टेंपो ट्रैवलर (UP 14 HT 8272) में सवार थे, जो रविवार रात जालोरी र्दे के पास सड़क से फिसल कर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया.

अधिकांश घायलों को राज्य की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर कुल्लू शहर के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

पुलिस ने कहा मृतकों की पहचान की जा रही है.

हादसे के शिकार लोगों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से निकालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही इलाके के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!