इंदौर की एक फैक्ट्री के 7 कर्मचारियों ने जहर खाया, वेतन न मिलने से थे परेशान

poison-g7e1a940fa_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

इंदौर | इंदौर की एक फैक्ट्री में कई माह से वेतन न मिलने और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने से नाराज सात कर्मचारियों ने जहर खा लिया। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए MY अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परदेशीपुरा क्षेत्र में कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वेतन और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने को लेकर विवाद था। इस बात को लेकर सभी कर्मचारी परेशान थे और आज जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो सातों ने जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एक मॉड्यूलर किचन बनाने वाली कंपनी के सात कर्मचारियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिन लोगों ने जहर खाया है उनके नाम जमुना धर, दीपक, देवीलाल, राजेश, जितेंद्र धामनिया और शेखर बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार जिस फैक्ट्री में यह लोग काम करते हैं, वहां उन्हें कई माह से वेतन नहीं मिला है और अन्य किसी कंपनी में काम के लिए भेजा जा रहा था, जिससे यह कर्मचारी नाराज थे और उन्होंने अपना पैसा मांगा लेकिन जब नहीं मिला तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए MY अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!