लखनऊ में इंस्पेक्टर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: मृतक की पत्नी ने कहा पति घर पर कॉल गर्ल लाते थे
इंस्पेक्टर सतीश सिंह की फाइल फोटो
यूपी के प्रयागराज में PAC में तैनात रहे इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की दिवाली की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दिवाली के मौके पर लखनऊ अपने घर आए हुए सिंह को अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया था. लखनऊ पुलिस अब इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.
इस दौरान इंस्पेक्टर सिंह की पत्नी भावना ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनका कहना है कि उनके पति लड़की को घर लाते थे. उन्होंने लड़की के प्रोस्टिट्यूशन में शामिल होने का दावा किया.
इंस्पेक्टर सिंह की पत्नी भावना ने मीडिया को बताया कि इसी साल जनवरी में उनके पति किसी लड़की को घर लेकर आए थे, जो एक प्रॉस्टिट्यूट थी. सिंह की बेटी ने ही उनको और उस लड़की को साथ में देखा था.
भावना ने उस लड़की को अपने पति के साथ पकड़ा भी था. उन्होंने कहा कि इस मामले का खुलासा होने पर सतीश के घर वालों ने उनका (भावना) का मुंह बंद करा दिया था और कहा कि किसी को इस बारे में बताना नहीं है. भावना का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कई बार हुई थी. पत्नी ने कहा कि पिछले कुछ समय से मुझे लग रहा था कि वे गलत दिशा में जा रहे हैं.
उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके पति सतीश कुमार सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था. लेकिन जब से वो उस लड़की के संपर्क में आए थे तभी से घर में झगड़ा होने लगा था. वो लड़की दूसरे मकान में रहती है. उसके बारे में भावना को कुछ नहीं बताया गया था. इसी बात पर बहुत झगड़ा हुआ था.
फिलहाल पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है.
कैसे हुई इंस्पेक्टर सतीश सिंह की हत्या?
यूपी पुलिस के प्रयागराज पीएसी में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात सतीश कुमार सिंह की रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया जब इंस्पेक्टर अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौटे थे. बताया जा रहा कि जैसे ही वो कार से उतरकर गेट खोलने के लिए उतरे तभी हमलावर ने उन पर गोलियां बरसा दी. इससे उनकी मौत हो गई.
