जाने माने पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Kamal Khan

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

टीवी पत्रकारिता के जाने माने नाम कमाल खान का हार्ट अटैक से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 61 साल के थे।

उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

वह लखनऊ के रहने वाले थे। उनकी पत्नी रुचि कुमार इंडिया टीवी से जुड़ी हुई है।

कमाल लंबे समय से NDTV से जुड़े हुए थे। वह एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनको रामनाथ गोयनका अवार्ड भी मिल चुका था। उनकी रिपोर्टिंग करने के अंदाज़ को लोग खूब पसंद करते थे।

उनकी मृत्यु पर तमाम राजनेताओं, मीडिया जगत के लोगों ने शोक प्रकट किया है।

NDTV चैनल ने कमाल खान के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट करके अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा, “एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!