सुशील मोदी जूझ रहे कैंसर से, कहा – “मैंने इस बारे में PM मोदी को जानकारी दे दी है”

sushil modi (1)

सुशील मोदी (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी कैंसर से जूझ रहे है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. PM मोदी को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित.”

बता दे कि सुशील मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके है. वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता है.

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सुशील मोदी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!