राष्ट्रगान गाते समय बेहोश हुई 10वीं की छात्रा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Karnataka (3)
The Hindi Post

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के एक स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय एक एसएसएलसी (कक्षा 10) की छात्रा बेहोश होकर गिर गई. छात्रा ने अस्पताल पहुंचे से पहले ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

लड़की की पहचान 15 वर्षीय पेलिसा के रूप में हुई है जो निर्मला स्कूल की छात्रा थी. पुलिस ने बताया कि सुबह की प्रार्थना के दौरान पेलिसा गिर पड़ी. हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पेलिसा अनाथ थी और हॉस्टल में रहती थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है. पुलिस ने कहा कि स्कूल के प्रबंधन और उसके दोस्तों के बयान दर्ज किए जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि छात्रा की मौत हार्ट अटैक से हुई. पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम में पता चलेगा. आगे की जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!