बेहद चौंकाने वाला मामला: नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी ही मां पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप

Woman Girl (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक छात्रा ने अपनी मां पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए है. कक्षा 9 में पढ़ने वाली इस छात्रा का आरोप है कि उसकी मां उसका यौन उत्पीड़न करती थी. उसका आरोप है कि उसकी मां उसे शादी के बाद पति के साथ सेक्स कैसे करें इसके बारे में सिखाती थी. दूसरी तरफ छात्रा की मां ने इस आरोप को गलत बताया है. महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट किया कि किशोरी बेंगलुरु में अपनी मां और बड़ी बहन के साथ रहती है जबकि उसके पिता अलग रहते हैं. छात्रा ने शिकायत की है कि उसके साथ यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा है. टीओआई के मुताबिक, पुलिस ने अभी घटना के बारे में पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज नहीं किया है.

लड़की की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी. वही महिला ने इन आरोपों को नकार दिया है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी बेटी को पूर्व में मारा और डांटा तो था लेकिन कभी उसका यौन शोषण नहीं किया.

इस घटना के बारे में तब पता चला जब छात्रा ने एक महिला काउंसर को इस बारे में बताया. इसके बाद काउंसर ने पुलिस को जानकारी दी. फिर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत महिला (छात्रा की मां) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!