उद्धव ठाकरे को फिलहाल राहत नहीं, शिंदे गुट के पास ही रहेगा ‘शिवसेना’ नाम और चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’

Uddhav Thackeray and Eknath Shinde (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के एकनाथ शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता देने वाले फैसले को बरकरार रखा है. यानि कि ‘शिवसेना’ और ‘धनुष बाण’ दोनों ही शिंदे गुट के पास रहने वाले है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट उद्धव ठाकरे द्वारा चुनाव आयोग के इस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने पर सहमत हो गई.

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी पर्दीवाला की पीठ ने कहा: “हम याचिका पर विचार करेंगे, हम नोटिस जारी करेंगे.”

शीर्ष अदालत ने शिंदे गुट से दो सप्ताह में जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट को शिवसेना की संपत्तियों पर कब्जा करने से रोकने से भी इनकार कर दिया हैं. कोर्ट ने कहा कि यह चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने जैसा होगा और “हम ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वो (शिंदे गुट) वहां (चुनाव आयोग में मामला) जीते हैं.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!