सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद शमी की पत्नी से पूछा, “क्या 4 लाख रुपये प्रति माह काफी नहीं?….”, क्रिकेटर की पत्नी ने मांगा था इतना गुजारा भत्ता

Mohammad Shami and Hasin Jahan (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद शमी की पत्नी से पूछा, “क्या 4 लाख रुपये प्रति माह काफी नहीं?….”, क्रिकेटर की पत्नी ने मांगा था इतना गुजारा भत्ता

 

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है. कोर्ट ने हसीन जहां से कहा-‘क्या 4 लाख की रकम पर्याप्त नहीं है?’ कलकत्ता हाईकोर्ट ने शमी को 2.5 लाख बेटी और 1.5 लाख पत्नी को गुजारे भत्ते के रूप में देने का आदेश दिया था. इस पर हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.

हसीन जहां ने 4 लाख रुपए को नाकाफी बताते हुए 10 लाख रुपए हर महीने गुजारा भत्ता देने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की थी. अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नोटिस भेजकर चार हफ्ते में जवाब मांगा है.

इशरत के वकील ने दलील दी कि भारतीय क्रिकेटर की आय और संपत्ति मौजूदा गुजारा भत्ता आदेश में दर्शाई गई राशि से कहीं ज्यादा है. इशरत के वकील ने कहा, “मोहम्मद शमी की आमदनी बहुत अच्छी है. हलफनामों पर गौर कीजिए – उनके पास करोड़ों की संपत्ति, लग्ज़री कारें हैं, वह अक्सर विदेश यात्रा करते हैं और एक शानदार जीवनशैली जीते हैं.”

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!