‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

Vaishali Takkar 2 (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर अब हमारे बीच में नहीं है. उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

जानकारी के मुताबिक, वैशाली अपने घर (इंदौर में) में लटकी मिली.

इस घटना में तेजाजी नगर थाने में एक मामला दर्ज किया गया है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

वैशाली ठक्कर, ‘ससुराल सिमर का’, में अंजलि भारद्वाज की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं.

अभी पांच दिन पहले ही वैशाली ने यह फनी रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. वह इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय थी और अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें साझा करती थी.

और डिटेल मिलने पर इस न्यूज को अपडेट किया जाएगा.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!