स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने पिता की हार पर दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Sanghmitra Maurya
The Hindi Post

लखनऊ | भाजपा सांसद व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य ने कहा कि जनता जिसको आशीर्वाद देगी वही जीतेगा। पत्रकारों से बातचीत में संघमित्रा ने कहा, जनता जिसको अपना आशीर्वाद देगी, जनता जो चाहेगी वही होगा, जो जनता की बात नहीं मानेगा उसे जनता बाहर कर देगी। जनता का निर्णय मान्य है। आज प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है वह पहले से तय था। मोदी जी की योजनाएं जो गांव, गांव घर-घर पहुंची हैं, उसका लाभ मिलेगा, यह सबको पता था।


यह भी पढ़े – कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम जिनके हैं इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर हस्तिनापुर सीट से हारी, जमानत भी जब्त


सपा प्रत्याशी और अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की हार से दुखी हैं? संघमित्रा मौर्य ने इसके जवाब में कहा, ”मैंने पहले ही कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैं खुद दो बार हार चुकी हूं। मैं ही क्या पिता जी ने भी लंबा संघर्ष किया है। हार का मुंह देखा है। संघर्ष के सफर में हमने दोनों पहलू देखा है, जनता का फैसला हृदय से स्वीकार करते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पिता के चुनाव हारने पर कहा कि शायद वो जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहते हुए मैंने कभी उनके लिए प्रचार नहीं किया।

योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य यूपी चुनाव के पहले सपा में शामिल हो गए। वह फाजिलनगर से सपा के प्रत्याशी थे पर उन्हें हार मिली।


यह भी पढ़े – कैसे ‘मनमोहन सिंह’ और ‘मुलायम सिंह’ ने भाजपा को वोट दिया


फाजिलनगर सीट पर 3 मार्च को मतदान होना था। इसके एक दिन पहले संघमित्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अपने पिता के काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में मैंने वही किया जो एक पुत्री को करना चाहिए था। मैंने इस हमले के लिए भाजपा को दोषी नहीं ठहराया है।

ज्ञात हो कि यूपी विधानसभा चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है तो वहीं चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार से इस्तीफा देकर सपा खेमे में गए स्वामी प्रसाद मौर्य को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!