सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर आई सामने …., VIDEO
मुंबई | सैफ अली खान पर हमला करने वाले की तस्वीर सामने आ गई है. पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में हमलावर का चेहरा साफ नजर आ रहा है. आरोपी शक्ल से ज्यादा उम्र का नहीं लग रहा है. फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब उसकी पहचान और तलाश में जुट गई है.
आरोपी ने सैफ पर उनके मुंबई स्थित आवास पर हमला किया था. सीसीटीवी फुटेज में हमलावर बिल्डिंग की सीढ़ियों से नीचे उतरता हुआ नजर आ रहा है. उस समय रात का 2:33 बज रहा था.
पुलिस के मुताबिक, “हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था. घर में घुसने के लिए उसने फायर एग्जिट की सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था.”
Watch: (CCTV Visual) -First visual of accused who attacked actor Saif Ali Khan and then fled the scene pic.twitter.com/ZfdUl94KKD
— IANS (@ians_india) January 16, 2025
वही सैफ के घर में काम करने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की हो रही है ताकि कोई सुराग मिल सके.
सैफ के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है सैफ अब खतरे से बाहर हैं. उनकी सफल सर्जरी हुई है. फिलहाल वह अस्पताल में हैं डॉक्टरों की निगरानी में है.
सैफ की सर्जरी करने वालों में डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे और डॉ. लीना जैन शामिल हैं.
सैफ की टीम ने सर्जरी करने वाली टीम का और उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है जो अभिनेता की अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं.
मुंबई ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि बांद्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
