रूस: यात्री विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सभी 49 लोगों की मौत….

Plane AI Meta (1)

सांकेतिक तस्वीर (Meta AI)

The Hindi Post

यात्री विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सभी 49 लोगों की मौत

 

मॉस्को | रूस में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक यात्री विमान के क्रैश होने से 49 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस दुर्घटना में पांच बच्चे भी काल के गाल में समां गए है. विमान में चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रूसी एएन-24 विमान गुरुवार को पहाड़ी अमूर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना के कारण विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है.

साइबेरिया स्थित अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित यह विमान ब्लागोवेशचेंस्क से रवाना हुआ था. इसको रूस-चीन सीमा के पास टिंडा में लैंड होना था. इसके लैंड होने से पहले ही इसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से टूट गया.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, पहले उड़ते हुए विमान में आग लगी और फिर वह रडार से गायब हो गया.

राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. विमान का जलता हुआ मलबा मिल गया है. टिंडा से लगभग 16 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर मलबा बिखरा पड़ा है.

अमूर नागरिक सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा केंद्र के अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस हादसे में कोई जीवित नहीं बचा है.

एक प्रवक्ता ने कहा, “दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई.” उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य करने में दिक्कत आ रही है. दुर्घटनास्थल एक खड़ी और दुर्गम ढलान पर स्थित है. इसलिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

दुर्घटना वाले स्थान की कठोर भौगोलिक परिस्थितियां जैसे घना वन और दलदली भूभाग, बचाव प्रयासों को और जटिल बना रहा है.

जांच में यह सामने आया है कि विमान ने राडार से गायब होने से पहले कोई डिस्ट्रेस सिग्नल नहीं भेजा.

दुर्घटना का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. जल्द ही विमान के ब्लैक बॉक्स को खोजने का काम शुरू किया जाएगा.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!