अब रूस खरीदेगा भारत से पेट्रोल ! यह रहा इसका कारण

Oil Crude Oil ChatGPT Image Mar 7, 2026, 10_20_23 PM

(AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

अब रूस खरीदेगा भारत से पेट्रोल ! यह रहा इसका कारण, BIG NEWS

 

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद दुनिया ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए. पश्चिमी देशों ने रूसी तेल से दूरी बनाई, लेकिन भारत ने अपने दोस्त का साथ नहीं छोड़ा और अपने हितों को प्राथमिकता दी. भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीदना जारी रखा. अब वक्त का पहिया ऐसा घूमा है कि रूस खुद भारत के दरवाजे पर पहुंच गया है. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार उसे कच्चा तेल नहीं, बल्कि पेट्रोल चाहिए. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों ने रूस की कई रिफाइनरियों को प्रभावित किया है.

इससे देश में पेट्रोल बनाने की क्षमता पर दबाव बढ़ गया है. इसी वजह से रूस की प्रमुख ऊर्जा कंपनियां भारत की रिफाइनरियों से अतिरिक्त पेट्रोल खरीदने की संभावनाएं तलाश रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, रोसनेफ्ट, गजप्रोम नेफ्ट और लुकोइल जैसी बड़ी रूसी कंपनियों ने भारत की सरकारी और निजी रिफाइनरियों से संपर्क किया है. बताया जा रहा है कि भारत से पेट्रोल की कम से कम एक खेप रूस के लिए रवाना भी हो चुकी है, जबकि आगे भी ऐसे सौदे होने की संभावना जताई जा रही है.

भारत से पेट्रोल खरीदने का असली कारण यूक्रेन है. यूक्रेन लगातार रूस की तेल रिफाइनरियों को निशाना बना रहा है. वही जगह जहां कच्चे तेल को शुद्ध कर उससे डीजल-पेट्रोल समेत अलग-अलग तरह की चीजें निकाली जाती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अगर नए हमले नहीं भी होते हैं, तब भी रूस की करीब 40 प्रतिशत रिफाइनिंग क्षमता कम से कम दो महीने तक प्रभावित रह सकती है. यानी रूस के पास कच्चे तेल की कमी नहीं है, लेकिन उसे पेट्रोल और डीजल बदलने की क्षमता कम हो गई है. यही कारण है कि अब रूस भारत से सीधे पेट्रोल खरीदना चाहता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की तीन सरकारी रिफाइनरियों ने माना है कि रूस उनसे तेल खरीदना चाहता है और इसके लिए उनसे संपर्क किया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनके पास निर्यात के लिए अतिरिक्त मात्रा मौजूद नहीं है. इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी कह चुके हैं कि भारतीय कंपनियां सीधे रूस को ईंधन नहीं बेच रहीं. हालांकि उन्होंने यह भी माना था कि अगर कोई खरीदार भारतीय ईंधन खरीदकर आगे रूस भेजता है, तो यह अलग बात है.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!