रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए पहली बार किया इस मिसाइल का इस्तेमाल
प्रतीकात्मक फोटो/फोटो क्रेडिट: (इंग्लिश पोस्ट)
कीव | यूक्रेनी वायु सेना ने गुरुवार को दावा किया कि रूस ने सुबह के समय नीपर शहर (यूक्रेन में) पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) से हमला किया. यह पहली बार है जब रूस ने ICBM का इस्तेमाल किया है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना ने टेलीग्राम पर कहा कि ICBM को रूस के अस्त्राखान क्षेत्र से दागा गया था.
इस हमले में आठ अन्य मिसाइलें भी शामिल थी. यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि एयर डिफेन्स सिस्टम ने छह क्रूज मिसाइलों को मार गिराया, जबकि बाकी की मिसाइलों से कोई नुकसान नहीं हुआ.
क्षेत्रीय गवर्नर सर्जी लिसाक ने कहा कि द्निप्रो शहर पर बड़े स्तर का हमला किया गया था. इस कारण एक फैक्ट्री को नुकसान पहुंचा और दो जगहों पर आग लग गई.
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
Reported By: IANS, Edited By: Hindi Post Web Desk
