मेरठ में बबीता फोगाट के चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट

Babita Phogat campaigning in Meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह के लिए प्रचार करती बबिता फोगाट (फोटो: ट्विटर)

The Hindi Post

मेरठ | उत्तर प्रदेश के मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा में जनसंपर्क के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट व प्रत्याशी की पत्नी सिंपल सिंह पहुंची।

भाजपा नेता अनिल चौधरी ने बताया कि गांव में जनसंपर्क खत्म होने वाला ही था, जब प्रत्याशी की पत्नि सिंपल सिंह व बबीता फोगाट जनसंपर्क करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी के घर पहुंची। आरोप है कि तभी सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता हाथ में झंडे लेकर वहां पहुंच गए और जबरन घर में घुसकर विरोध करने लगे। इसके बाद उनसे जाने को कहा गया तो आरोपितों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतेंद्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सचिन पंघाल, रौनक चौधरी व भूरा सहित कई महिलाएं भी घायल हो गईं। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस ने सतेंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया।

वहीं बबीता फोगाट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केवल महिलाएं थी। आरोप लगाया कि आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से अभद्रता की है। इस दौरान कुछ महिला भी मामूली रूप घायल हुई हैं। आरोपितों ने गाड़ी के ऊपर भी डंडे मारे हैं। एक डंडा मेरी गाड़ी पर भी मारा गया। मेरा ड्राइवर बच गया है।

एसपी (पुलिस अधीक्षक) देहात मेरठ ने बताया कि, “फायरिंग जैसा कोई मामला नहीं है। कोई फुटेज भी सामने नहीं आई है। केवल एक आदमी के नाक पर खरोच आई है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!