झारखंड में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, हुई बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Akshara Singh (1) (1)

अक्षरा सिंह (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

रांची | झारखंड के गढ़वा शहर में गुरुवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. पर यह कार्यक्रम भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.

यह आरोप लगा है कि कई लोगों ने अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद हंगामा हो गया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा.

इस घटना में कई लोग कथित तौर पर घायल हो गए. गुस्साई भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर रखी सैकड़ों कुर्सियों को भी तोड़ डाला.

हंगामे से परेशान होकर अक्षरा सिंह और उनकी टीम ने शो को बीच में ही छोड़ दिया.

कार्यक्रम का आयोजन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने किया था.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने गुरुवार से “खत्यानी जौहर यात्रा” की शुरुआत की.

इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में रैलियों का आयोजन किया जा रहा है.

गुरुवार को गढ़वा में सोरेन समेत अन्य नेताओं ने इस कार्यक्रम में जुटे लोगों को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री के लोगों को संबोधित करने के बाद इस मंच पर अक्षरा सिंह और एक अन्य अभिनेत्री निशा सिंह का गीत-नृत्य कार्यक्रम होना था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!