तेजस एक्सप्रेस में विदेशी महिला से आरपीएफ कांस्टेबल ने की छेड़खानी

Arrest

सांकेतिक फोटो (फोटो क्रेडिट : हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

कानपुर | दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस में एक विदेशी महिला से छेड़खानी करने के आरोप में आरपीएफ कांस्टेबल जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

कानपुर सेंट्रल स्टेशन आरपीएफ में तैनात सिपाही ट्रेन में सुरक्षा ड्यूटी पर था. फिरोजाबाद निवासी कांस्टेबल जितेंद्र करीब डेढ़ साल से सेंट्रल थाने में तैनात है.

तेजस एक्सप्रेस में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उसने कोच में महिला से छेड़खानी की. महिला की शिकायत पर जीआरपी सक्रिय हुई.

जीआरपी थाना प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है. विदेशी महिला को दिल्ली से अगरतला जाना था.

महिला के साथ यह घटना तेजस एक्सप्रेस के कोच नंबर 1 में यात्रा के दौरान हुई.

आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में मामला दर्ज किया गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!