जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का खान सर पर सबसे बड़ा हमला, कहा- “फैजल खान ने….”

RAUSHAN ANAND

जेल से बाहर आते ही मीडिया से बात करते ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद / (वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का खान सर पर सबसे बड़ा हमला, कहा- “फैजल खान ने….”

 

पटना | बिहार की राजधानी पटना के खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच, ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद सोमवार को जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकल गए.

रौशन आनंद ने जेल से बाहर निकलने के बाद ही चर्चित शिक्षक खान सर पर कई आरोप लगा दिए. उन्होंने जेल से बाहर निकलते ही खान सर उर्फ फैजल खान के अलावा एक कोल्ड स्टोरेज के मालिक का नाम लेते हुए कहा कि षड़यंत्र रचकर हमारे भाई की हत्या करवाई गई है. उन्होंने कहा, “जब मैं बाहर था तो क्यों मेरे भाई के साथ कुछ नहीं हुआ. जब मैं जेल गया तो मेरे भाई प्रिंस की हत्या कर दी गई. ये साजिश है.”


 

जेल से निकलने के बाद भावुक रौशन आनंद ने कहा, “फैजल खान ने कितना झूठ बोला है कि क्या बताएं. जो फैजल खान सब कुछ किया वो बाहर रह गया और हम जेल चले गए. हम निर्दोष थे और हमको फंसाया गया. मेरा भाई खत्म हो गया. सब कुछ खत्म हो गया.”

इससे पहले खान इंस्टीट्यूट के बाहर हुए कथित हमले और फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है. इस मामले को लेकर सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं. सुनवाई के बाद कोर्ट ने रौशन आनंद को जमानत दे दी है.

बता दें कि यह मामला चर्चित शिक्षक फैजल खान के कोचिंग संस्थान के बाहर कथित फायरिंग और झड़प से जुड़ा हुआ है. इसी घटना के बाद रौशन आनंद को आरोपी बनाया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वे पिछले कुछ समय से न्यायिक हिरासत में थे. इस बीच, रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. पुलिस ने रविवार को उसका शव बरामद किया.

आईएएनएस

जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, लगाया साजिश का आरोप


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!