“अच्छा हुआ, मर गया…” ऐसा लिखा कर किस अमेरिकी नागरिक की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप जता रहे खुशी ?

Donald Trump IANS 23 (1) (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

“अच्छा हुआ, मर गया…” ऐसा लिखा कर किस अमेरिकी नागरिक की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप जता रहे खुशी ?

 

एफबीआई (FBI) के पूर्व निदेशक रॉबर्ट एस. म्यूलर का शुक्रवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया. परिवार ने शनिवार को एक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की. जहां कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु पर खुशी जाहिर कर विवाद खड़ा कर दिया है.

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “रॉबर्ट म्यूलर की मृत्यु हो गई. अच्छा हुआ, मैं खुश हूं कि वह मर गया. अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता!” ट्रंप के इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है, हालांकि उनके कुछ समर्थक इस रुख का साथ भी दे रहे हैं.

रॉबर्ट म्यूलर ने 2001 से 2013 तक एफबीआई निदेशक के रूप में काम किया था. उनके कार्यकाल में ही 9/11 हमले के बाद एजेंसी (एफबीआई) को एक आतंकवाद-रोधी बल में बदला गया था. बाद में 2017 से 2019 के बीच उन्होंने ‘विशेष वकील’ के रूप में 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच का नेतृत्व किया था.

ट्रंप और म्यूलर के बीच नफरत की मुख्य वजह यही जांच थी. म्यूलर ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि ट्रंप ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी. हालांकि म्यूलर किसी अपराध को साबित नहीं कर पाए थे लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया था कि ट्रंप को पूरी तरह “दोषमुक्त” नहीं कहा जा सकता.

म्यूलर की 2019 की गवाही और रिपोर्ट ने ट्रंप के उन दावों को चुनौती दी थी जिनमें वह खुद को पूरी तरह बेगुनाह बता रहे थे. इसी कड़वाहट के कारण ट्रंप उन्हें अपना राजनीतिक दुश्मन मानते रहे. इसका असर अब म्यूलर के निधन के बाद ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया के रूप में दिख रहा है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!