ऋषि सुनक होंगे UK के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री

Rishi-Sunak

फाइल फोटो ऋषि सुनक (आईएएनएस)

The Hindi Post

भारतीय मूल के ऋषि सुनक UK के अगले प्रधानमंत्री होंगे. पेनी मोरडॉन्ट को मात देकर ऋषि UK के प्रधानमंत्री बनेंगे.

ऋषि सुनक को कंजरवेटिव पार्टी के 150 सांसदों का समर्थन मिला. वही पेनी मोरडॉन्ट अपने लिए कुछ खास समर्थन नहीं जुटा सकी.

यह पहली बार होगा जब कोई एशियाई मूल का व्यक्ति UK का प्रधानमंत्री होगा.

पहले प्रधानमंत्री की रेस में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भी नाम था. लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिए था, जिसके बाद ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था.


The Hindi Post
error: Content is protected !!