अजान दे रहे रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या, आतंकियों ने मस्जिद में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Army IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर में बड़ी घटना घटी है. कश्मीर के बारामूला के गैंटमुल्ला, शीरी में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. जान गवाने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी का नाम मोहम्मद शफी था.

मोहम्मद शफी जब मस्जिद में अजान दे रहे थे तो इन आतंकियों ने यह कायराना हरकत की और उन्हें गोली मार दी. इस दौरान शफी घायल हो गए बाद में उनकी मौत हो गई.

इस आतंकी हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. अब आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है और घटना की जानकारी दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!