बीजेपी में शामिल हुए पूर्व IPS अधिकारी, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता

Prem Prakash Joins BJP
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए.

प्रेम प्रकाश को यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट करके लिखा, “यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन, गरीब कल्याण व लोककल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व आईपीएस श्री प्रेम प्रकाश सिंह जी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मैं समस्त भाजपा परिवार की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम प्रकाश को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का करीबी माना जाता था.

मुख्यमंत्री योगी के साथ रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश (फाइल फोटो | फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
मुख्यमंत्री योगी के साथ रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश (फाइल फोटो | फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!