ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अदालत में सोंपी गई रिपोर्ट, 12 पन्नो, तीन बॉक्स में सर्वें का जिक्र

Gyanvapi-Mosque-1

ज्ञानवापी मस्जिद (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

वाराणसी | ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आज अदालत में कुछ देर में चार अर्जियों पर सुनवाई होनी है। हटाए गए कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने 6 और 7 मई को कराए सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट को सौंप चुके हैं। इसके बाद अब कोर्ट आज हिंदू पक्ष की ओर से दीवार तोड़कर जांच कराने की मांग पर सुनवाई करेगा। यह सुनवाई कल होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल की वजह से हो पाई थी। जिन दो याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई थी, उन पर भी आज जिला अदालत सुनवाई करेगी।

जिन चार अर्जियों पर सुनवाई होनी है उनमें पहली अर्जी मछिलयों को संरक्षित किए जाने की है, मस्जिद की दीवार तोड़ी जाने पर है, तीसरी अर्जी हिन्दू पक्ष की तरफ से अजय मिश्रा को बतौर कोर्ट कमिनशर रिपोर्ट फाइल करने का अधिकार देने की मांग है और चौथी अर्जी मुस्लिम पक्ष की तरफ से आपत्ति दर्ज कराने को लेकर समय मांगने की अर्जी पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल महिला पक्ष की तरफ से दायर याचिका में नंदी के सामने बंद दीवार को तोड़कर रास्ता देने और शिवलिंग वाली जगह पर पूजा की इजाजत की मांग की गई है वहीं एक अन्य याचिका में वुजूखाने में मौजूद मछलियों को कहीं और शिफ्ट करने और नमाजि़यों के वुजू करने और शौचालय की व्यवस्था सील की गई जगह से दूर करने के लिये याचिका दी गई है।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी की जिला अदालत में दूसरे चरण की सर्वें रिपोर्ट सौंप दी गई है। अजय कुमार मिश्रा को कोर्ट कमिश्नर की जिम्मेदारी से हटाने के बाद ज्ञानवापी में 14 मई से 16 मई के बीच सर्वे का काम विशाल सिंह की देखरेख में कराया गया जिसकी रिपोर्ट सोंपी गई है।

यह रिपोर्ट जज रवि कुमार दिवाकर के चैबर में दाखिल की गई है। रिपोर्ट के साथ में सहायक कोर्ट कमीशनर भी मौजूद थे। सील बंद लिफाफे में यह रिपोर्ट सोंपी गई है। तीन बॉक्स जमा कराये गए हैं। इनमें एक में विडिओग्राफी, एक में चिप और एक में अन्य सामग्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!