फिल्म गैंगस्टर का गाना ‘या अली’ गाने वाले मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग का निधन….
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जुबीन गर्ग की फाइल फोटो (आईएएनएस)
फिल्म गैंगस्टर का गाना ‘या अली’ गाने वाले मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग का निधन….
इमरान हाशमी, कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘गैंगस्टर’ का ‘या अली’ गाना गाने वाले सिंगर जुबीन गर्ग का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए हुई. उन्होंने 19 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया. इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि मेडिकल ट्रीटमेंट मिलने के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए.
अचानक एक दर्दनाक हादसे में जुबीन गर्ग की मौत की खबर सुन उनके फैंस बेहद दुखी हैं. जुबीन अपने पीछे एक विरासत छोड़ गए हैं जिसमें असमिया और हिंदी संगीत जगत में उनके अनगिनत योगदान शामिल हैं.
जुबीन को ‘गैंगस्टर’ के गाने “या अली” से विशेष पहचान मिली थी, लेकिन उन्होंने अलग-अलग भाषा में 30 से ज्यादा गाने गाए थे. असमिया सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें “असम का रॉकस्टार” कहा जाता है. संगीत के अलावा, जुबीन समाजसेवा में भी सक्रिय थे और असम की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया पर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें असम और देश का गौरव बताया है.
