रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया….

Arvind Kejriwal 329 (1)
The Hindi Post

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. उनके नाम का एलान बुधवार शाम को हुआ. मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने X पर एक पोस्ट कर अपनी पहली प्रतिक्रया दी. वही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रया दी हैं. उन्होंने भी X पर एक पोस्ट लिखा.

“दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत बहुत बधाई. मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी. दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!