आरबीआई ने रेपो रेट 0.35 फीसदी बढ़ाया, महंगे हो सकते है लोन

RBI (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

मुंबई | भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने मुद्रास्फीति (इन्फ्लेशन) को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर (रेपो रेट) में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है.

अब आरबीआई की रेपो रेट 5.9% से बढ़कर 6.25% हो गई है. इससे पहले आरबीआई ने अक्तूबर व अगस्त में भी रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी. मई महीने में भी हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था.

क्या होता है रेपो रेट?

रेपो रेट, जिसे पॉलिसी रेट भी कहा जाता है, वह ब्याज है जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैंकों को पैसा उधार देता है.

एमपीसी के प्रमुख आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की.

इससे आने वाले दिनों में लोन महंगा हो सकता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!